Category Archives:  News

एक टापू पर मौजूद ऐसा मंदिर जहाँ जाने से पहले निर्वस्त्र होकर पड़ता है नहाना, जानिए

Feb 08 2020

Posted By:  Sunny

देश दुनिया में ऐसी कई जगहे है, जो किसी ना किसी वजह से फेमस है | ऐसी ही एक जगह जापान में है, दरअसल ये कोई छोटी सी जगह नहीं पूरा का पूरा आइलैंड है | इस आइलैंड की रोचक बात यह है कि इस आइलैंड पर महिलाओं का जाना मना है और पुरुषो के प्रवेश पर भी कड़ी पाबंदी है |


इस आइलैंड का नाम ओकिनोशिमा आइलैंड है | 700 वर्ग किलोमीटर में फैले इस आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है | बताया जाता है कि चौथी से नवी शताब्दी तक ये टापू चीन और कोरिया के बीच व्यापार का बड़ा केंद्र था |



इस टापू का धार्मिक महत्व भी है, जिस कारण प्राचीन समय से लगी धार्मिक पाबंदियां आज भी इस टापू पर लागू है, इसी वजह से यहाँ महिलाओं के आने पर प्रतिबंध है | बताया जाता है कि इस टापू पर जाने से पहले पुरुषो को निर्वस्त्र होकर नहाना पड़ता है, जानकारी के अनुसार एक साल में इस टापू पर केवल 200 पुरुष ही जा सकते है |


जो भी इस टापू पर जाता है उसे इस बात की सख्त हिदायत दी जाती है कि वह जाते समय अपने साथ टापू से किसी भी चीज को साथ लेकर ना जाये और ना ही अपनी यात्रा के बारे में किसी को बताये | जापान के एक अख़बार के अनुसार इस टापू से एक तिनके को ले जाने पर भी प्रतिबंध है |

इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर है, जो कि समुद्र की देवी का मंदिर है | बताया जाता है कि 17 वीं शताब्दी में इस मंदिर में पूजा की जाती थी | लेकिन इस मंदिर के नियम सालो बाद भी लागू है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर